Amarnath Yatra: 3.42 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, जम्मू से नया जत्था रवाना

Summary :

Amarnath Yatra को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बत दे कि 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 3.42 लाख से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। आज 3,500 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू के दो आधार शिविरों की ओर रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा के लिए भक्त हर हर महादेव के नारे और बोल बम के नारों के साथ रवाना हो रहा है और भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। 3.50 लाख का आंकड़ा होगा पार! कड़ी सुरक्षा के बीच Amarnath Yatra के लिए भक्तों का…

Amarnath Yatra को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बत दे कि 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 3.42 लाख से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। आज 3,500 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू के दो आधार शिविरों की ओर रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा के लिए भक्त हर हर महादेव के नारे और बोल बम के नारों के साथ रवाना हो रहा है और भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

3.50 लाख का आंकड़ा होगा पार!

कड़ी सुरक्षा के बीच Amarnath Yatra के लिए भक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ से माना जा रहा है कि इस वर्ष 3.50 लाख भक्तों का आंकड़ा पार होने की संभावना है। बता दें अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी और अभी यात्रा के समापन में 17 दिन बाकी हैं। वहीं पिछले 21 दिनों में 3.42 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए हैं।

सुरक्षा सख्त

अमरनाथ यात्रा में एक तरफ भक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों का जत्था रवाना हो रहा है। बता दें कि 45 वाहनों का पहला सुरक्षा काफिला 832 यात्रियों को लेकर सुबह बालटाल में स्थित शिविर के लिए रवाना हुआ। 95 वाहनों का दूसरा काफिला यात्रियों को लेकर पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। बता दें कि इस वर्ष तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सेना ने 8.000 से अधिक विशेष कमांडो तैनात किए हैं।

ALSO READ: जम्मू-दिल्ली रेलमार्ग को लेकर रेलवे का बड़ा अपडेट, चक्की पुल रेल परिचालन के लिए पूर्णता सुरक्षित

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।