Amarnath Yatra: 22 दिनों में 3.6 लाख भक्तों ने किए दर्शन, सुरक्षा के लिए 8 हजार कमांडो तैनात

Summary :

Amarnath Yatra को लेकर भक्तों की भारी भीड़ और जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर हर महादेव के नारों की गूंज में भक्तों का जत्था रवाना हो रहा है। बता दें कि पिछले 22 दिनों में 3.6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। आज 2,324 यात्रियों का एक नया जत्था भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच 34 वाहनों का पहला काफिला 741 यात्रियों को लेकर सुबह बालटाल के लिए रवाना हुआ और 58 वाहनों का दूसरा काफिला 1,583 यात्रियों को लेकर सुबह…

Amarnath Yatra को लेकर भक्तों की भारी भीड़ और जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर हर महादेव के नारों की गूंज में भक्तों का जत्था रवाना हो रहा है। बता दें कि पिछले 22 दिनों में 3.6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। आज 2,324 यात्रियों का एक नया जत्था भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच 34 वाहनों का पहला काफिला 741 यात्रियों को लेकर सुबह बालटाल के लिए रवाना हुआ और 58 वाहनों का दूसरा काफिला 1,583 यात्रियों को लेकर सुबह पहलगाम के लिए रवाना हुआ।

Amarnath Yatra के लिए सुरक्षा सख्त

पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा सख्त की गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा सुचारू रुप से चल रही है। सुरक्षा के लिए सेना, BSF, CRPF, SSB और स्थानीय जम्मू पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 180 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई है। साथ ही तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सेना ने 8,000 से अधिक कमांडो तैनात किए हैं।

Amarnath Yatra में भक्तों का आंकड़ा

कड़ी सुरक्षा के बीच Amarnath Yatra के लिए भक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ से माना जा रहा है कि इस वर्ष 3.50 लाख भक्तों का आंकड़ा पार होने की संभावना है। बता दें अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी और अभी यात्रा के समापन में 17 दिन बाकी हैं। वहीं पिछले 22 दिनों में 3.6 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए हैं।

9 अगस्त को बंद होगी यात्रा

अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग से यात्रा पूरी होती है। बता दें कि अन्य मार्गों की तुलना में पहलगाम से यात्रा करने में अधिक समय लगता है। यहां से 46 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी होती है। वहीं बालटाल मार्ग से यात्रा करने वालों के लिए 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

ALSO READ: Amarnath Yatra: 3.42 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, जम्मू से नया जत्था रवाना

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।