Amarnath Yatra: बालटाल बेस कैंप पहुंचा पहला जत्था, 50 हजार जवान तैनात

Summary :

Amarnath Yatra के लिए भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ आज भक्तों का पहला जत्था रवाना हो गया है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में यात्री निवास बेस कैंप में पूजा-अर्चना की और अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। अमरनाथ में भक्तों का पहला जत्था बालटाल बेस कैंप पहुंच गया है। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया है स्वागत के लिए कई बड़े अधिकारी मौजूद अमरनाथ यात्रा पर…

Amarnath Yatra के लिए भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ आज भक्तों का पहला जत्था रवाना हो गया है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में यात्री निवास बेस कैंप में पूजा-अर्चना की और अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। अमरनाथ में भक्तों का पहला जत्था बालटाल बेस कैंप पहुंच गया है। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया है

स्वागत के लिए कई बड़े अधिकारी मौजूद

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे भक्तों का स्वागत करने के लिए कई बड़े अधिकारी रामबन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्रीधर पाटिल, रामबन विधानसभा सदस्य (MLA) अर्जुन सिंह राजू, रामबन के उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान, सेवा चयन बोर्ड (SSP) कुलबीर सिंह, एसएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू राजा आदिल हामिद मौजूद थे।

50 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Amarnath Yatra के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है। बता दें कि रूट पर लगभग 50 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है, काफिले को सुरक्षित रखने के लिए जैमर का प्रयोग किया गया है। CRPF, Dog Squad, भारतीय सेना और  जम्मू-कश्मीर पुलिस को भक्तों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू- कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH-44) अलर्ट पर है। बता दें कि अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए पूरे जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। CRPF, सेना और पुलिस सहित 50,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है, साथ ही मार्ग पर CCTV, ड्रोन, जैमर और चेहरे की पहचान तकनीक के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है।

Also Read: Amarnath Yatra के लिए पहला जत्था रवाना, हर-हर महादेव के गूंजे नारे

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।