J&K : पुलवामा में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, हिज्ब कमांडर जहूर ठोकर फरार

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर में सेना का आतंकवा‌दियों पर ‌शिकंजा कसता जा रहा है। कल जहां कुपवाडा मुठभेड में आतंकी मन्नान वानी मारा गया था। वहीं आज पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। हाला‌कि  सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान शब्बीर अहमद डार के रूप में हुई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जहूर ठोकर और कुछ और आतंकियों की सूचना पर ऑपरेशन शुरू किया। जहूर हिज्बुल का कमांडर है। वह 2016 में टेरीटोरियल आर्मी से भागकर आतंकी बना था।

जहूर ठोकर 173 टेरीटोरियल आर्मी का सदस्य था और 2016 में सर्विस रायफल के साथ फरार हो गया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऐसी खबरें आ रहीं थी कि सुरक्षाबलों ने हिज्बुल कमांडर जहूर ठोकर को मार गिराया, लेकिन जब आतंकी का शव बरामद किया गया तो उसकी पहचान शब्बीर अहमद डार के रूप में हुई। सूत्रों के मुताबिक ठाकूर और बाकी आतंकी मौके से फरार हो गए हैं। पुलवामा के एसएसपी के मुताबिक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार देर रात शुरू हुई।

वहीं बारामूला में भी शुक्रवार रात सोपोर के बाहरी इलाके वारपोरा में आतंकवादियों के हमले में पुलिसकर्मी जावेद अहमद शहीद हो गए। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि आज(शनिवार) जम्मू-कश्मीर में निकाय और पंचायत चुनाव हो रहे हैं। आज तीसरे चरण के चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। ऐसे में आतंकवादी सक्रिय हो गए हैं जिन्हें रोकने के लिए सुरक्षाबल मुस्तैद हैं।

मुठभेड़ में ढेर AMU का छात्र मन्नान बशीर वानी

इससे पहले सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर मन्नान बशीर वानी को मार गिराया था। मारा गया आतंकी मन्नान बशीर वानी जनवरी में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था। वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का पीएचडी छात्र था।

Desk Team