नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी ने शकरपुर स्थित स्कूल ब्लॉक में शुक्रवार को नये संसदीय कार्यालय का शुभारंभ किया। दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन शाहदरा जिला अध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने किया। इस मौके पर महापौर बिपिन बिहारी सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, मयूर विहार जिला प्रभारी अनिल गुप्ता, शाहदरा जिला अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, प्रवक्ता विनोद जैन आदि उपस्थित रहे।
श्याम जाजू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व आज हर भारतवासी का विश्वास बढ़ा रहा है। आज भाजपा के सभी सांसद जनता के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रहा है कि पहली बार चुनकर आए सांसद महेश गिरी अपने क्षेत्र के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर सांसद महेश गिरी ने कहा कि यह कार्यालय संसदीय क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए खोला गया है।


Download Android App
Download iOS App



