श्रीनगर : पुलिस ने 12 जून को हुए आतंकी हमले के संबंध में दक्षिण कश्मीर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी और थाना प्रभारी अरशद अहमद खान घायल हुए थे जिन्होंने 16 जून को दम तोड़ दिया था।
उन्होंने कहा कि तीनों कार्यकर्ताओं ने व्यस्त केपी रोड पर 12 जून को हुए आतंकी हमले के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी।
कार्यकर्ताओं ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि एक पाकिस्तानी आतंकवादी को स्थानीय जैश कमांडर फयाज पुंजू द्वारा एक आरोपी के घर पर लाया गया था।
पाकिस्तानी आतंकवादी आठ जून को अनंतनाग में था और इसके बाद उसने अर्द्धसैनिक बलों पर हमला किया। उसने क्षेत्र के आसपास लक्ष्यों की टोह ली थी।


Download Android App
Download iOS App



