जम्मू & कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने कहा कि जम्मू & कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहा अभियान जारी रहेगा।
महानिदेशक एस पी वैद्य ने कहा कि पिछले सात वर्षों में पहला मौका है जब जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में मारे गये आतंकवादियों की संख्या 220 से अधिक हो गयी। इसका श्रेय प्रदेश की पुलिस को जाता है।
उन्होंने कहा कि इस बार शीत के मौसम में घुसपैठ के प्रयासों के संबंध में पुलिस को खुफिया सूचनायें मिली है और पुलिस इन प्रयासों को विफल करने के लिए मुस्तैद है।
आपको बता दे की जम्मू & कश्मीर में सेना के ऑपरेशन ऑलआउट में आतंकियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली थी । जम्मू & कश्मीर के बडगाम और सोपोर जिले में हुए दो अलग-अलग एनकाउंटरों में जैश और लश्कर के 5 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने गुरुवार को मार गिराये।अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें.


Download Android App
Download iOS App



