Kashmir पहुंचे सेना के कमांडर, सुरक्षा हालात का लिया जायजा

Summary :

Kashmir: चिनार कोर के कमांडर ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए काउंटर टेररिज्म ग्रिड में तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के सैनिकों का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने सैनिकों को सभी आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए परिचालन तत्परता की उच्च स्थिति में रहने के लिए आश्वस्त और प्रेरित किया। चिनार कोर कमांडर ने कश्मीर में का दौरा किया वहां उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की उन्होंने सैनिकों को चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरित किया सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी ‘Chinar Corps Cdr visited North Kashmir’#ChinarCorps Cdr visited Rashtriya Rifles troops…

Kashmir: चिनार कोर के कमांडर ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए काउंटर टेररिज्म ग्रिड में तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के सैनिकों का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने सैनिकों को सभी आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए परिचालन तत्परता की उच्च स्थिति में रहने के लिए आश्वस्त और प्रेरित किया।

  • चिनार कोर कमांडर ने कश्मीर में का दौरा किया
  • वहां उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
  • उन्होंने सैनिकों को चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरित किया

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा ”चिनार कॉर्प्स कमांडर ने आज उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए काउंटर टेररिज्म ग्रिड में तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों को सभी आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए परिचालन तत्परता की उच्च स्थिति में रहने के लिए आश्वस्त और प्रेरित किया।”

सुरक्षा को लेकर उठाये जा रहे कदम

जम्मू- कश्मीर में आये दिन सुरक्षा को लेकर कदम उठाये जा रहे हैं। चिनार कॉर्प्स के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करने के लिए पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने एक बयान जारी कर चुके हैं। उन्होनें बयान जारी करते हुए कहा कि पुलिस आतंकवाद के खात्मे के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। यह बातें उन्होंने जम्मू संभाग के डोडा जिले में आयोजित लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता में कहीं। साथ ही कहा कि एसपीओ की चिंताओं पर मंथन जारी है। हर लाभ के वे हकदार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News