जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ जिले में मंगलवार देर रात एक विस्फोट हुआ, लेकिन किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 11.15 बजे पुंछ शहर में जिला अस्पताल के आसपास एक धार्मिक स्थल से सटी गली में विस्फोट की सूचना मिली, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
- जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार देर रात एक विस्फोट हुआ
- विस्फोट में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं
- सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी
- सर्च अभियान जारी
चाइनीज ग्रेनेड से हुआ हमला
अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही ब्लास्ट हुआ पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। हालांकि प्रारंभिक जांच से ऐसा लग रहा है कि आतंकियों ने चाइनीज ग्रेनेट फेक कर हमला किया जिससे वहां धमाका हुआ। फोरेंसिक रिपोर्ट से यह साफ हो पाएगा कि यह ब्लास्ट किस प्रकृति का था। फिलहाल घटना स्थल पर सुरक्षाकर्मी जुट गए हैं और विस्तार से इसकी जांच की जा रही है। चारों ओर से इलाके की छानबीन की जा रही है।
घटना को अंजाम देने वालों के लिए सर्च अभियान जारी
सूत्रों के मुताबिक, धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि स्थानीय लोग बेहद घबरा गए। इस घबराहट में वे भागकर खुले आसमान के नीचे आ गए। धमाका के बाद सुरक्षा बलों ने घटना स्थल को सील कर दिया है और कई एंगल से इसकी जांच की जा रही है। सुरक्षा बलों ने घटना को अंजाम देने वालों के लिए सर्च अभियान भी शुरू कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App




