कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुरक्षा बलों ने आतंकवाद निरोधक अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलवामा के त्रिचल गांव में सुरक्षाबलों ने विशेष ऑपरेशन दल के साथ मिलकर आतंकवाद निरोधक अभियान के तहत खोजबीन शुरू की।
सुरक्षा बलों के क्षेत्र को सील किये जाने पर स्थानीय युवाओं तथा अन्य लोगों ने नारेबाजी करना शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। सूचना मिलने तक सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि घाटी में लोगों को हाल ही में चेतावनी दी गयी है कि आतंकवाद निरोधक अभियान में दखलअंदाजी करने वाले एवं ङ्क्षहसा फैलाने वालों लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। घाटी में आतंकवाद निरोधक अभियान जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



