जम्मू & कश्मीर में अलगाववादियों के आज हड़ताल के आह्वान पर कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से ट्रेन सेवायें स्थगित कर दी गयी।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में सभी ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा कारणों से ट्रेन सेवाएं बंद रखे जाने की सलाह दी गयी है, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
उन्होंने बताया कि मध्य कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम एवं उत्तरी कश्मीर के बारामूला तथा दक्षिणी कश्मीर में श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुंड और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल के बीच ट्रेनों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



