जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से सेना का एक जवान लापता हो गया है। कुलगाम जिले के अचथल इलाके का निवासी जावेद अहमद वानी शनिवार शाम को लापता हो गया। लद्दाख क्षेत्र में तैनात वानी छुट्टी पर आए थे। उन्होंने बताया कि उनकी कार कल शाम को पारनहॉल में मिली। सुरक्षा बलों ने लापता सैनिक का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
जवान की मां का रोकर बुरा हाल
जवान की कार में खून के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर उसकी हत्या की आंशका भी जताई जा रही है। आपको बता दें कि लापता सैनिक की रोती बिलखती मां ने अपने बेटे को रिहा करने के लिए आतंकियों से अपील करते हुए कहा है कि अगर उसने कोई गलती की है तो मैं माफी मांगती हूं। मेरे बेटे को रिहा कर दो। वह नौकरी भी छोड़ देगा, बस उसे माफ कर दो और घर वापस भेज दो।


Download Android App
Download iOS App



