हम आये दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ अतरंगी चीज़े देखते ही रहते हैं कोई कैसी तो कोई कैसी कुछ उसमे से अच्छी भी होती हैं लेकिन कुछ तो ऐसी भी होती हैं जिन्हे देखकर ही इंसान का दिल दहल जाये। कभी लोगों से किसी तरह के स्टंट को करने का चैलेंज दिया जाता है तो कभी किसी को मौत को छूकर आने के लिए जाते हुए देखते हैं लेकिन हो कुछ भी सोशल मीडिया आये दिन ऐसी अतरंगीपन से भरा रहता हैं।
और अब तो बीते कुछ समय से मानो जैसे सोशल मीडिया कमाई का भी एक अच्छा-खासा साधन बन चूका हैं। लोग यहा अक्सर ऐसे-ऐसे करतब दिखाते हैं जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खाने-पीने की चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। जहा एक ओर आये दिन एक शख्स तरह-तरह की खाने पीने की चीज़ो को मिक्रोस्कोप में टेस्ट करके देख रहा हैं तो वही अब एक और शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं।
ये शख्स खाने की चीजों को सड़ाकर उसका वीडियो शेयर करता है। असल में इसके पीछे का इसका मकसद हैं कि अगर खाने की चीजों को खुले में छोड़ दिया जाए तो कितने दिन में उसके अंदर कीड़े लग जाते हैं। और हमारे शरीर में उनका आगमन होने कितना नुक्सान दायक साबित हो सकता हैं।
देखकर भी सडा लेंगे मुँह
शख्स के वीडियोज देखकर शायद आपको घिन्न आने लगेगी. इसके वीडियोज में ऐसे कई मोमेंट्स है, जो बेहद घिनौने है। कभी वो आइसक्रीम को सड़ाता है तो कभी मशरूम। अपने वीडियो के जरिये किसी फ़ूड आइटम की शेल्फ लाइफ दिखाता है। हाल ही में उसने बकरे के कलेजे का वीडियो शेयर किया। इस कच्चे कलेजे में पहले कुछ घंटों में मक्खी लगने लगी। देखते ही देखते उसपर कीड़ों ने हमला कर दिया। छठे दिन तो इन कीड़ों ने कलेजे को लिक्विड में ही बदल दिया।
लोगो का हो गया मन खराब
भले ही शख्स के वीडियो कितने भी गद्दे क्यों न हो लेकिन फिर लोग इसे देख तो रहे ही है जिससे उसे अच्छे खासे लाइक्स भी मिल जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इस वीडियो को अबतक लाखो व्यूज़ मिल चुके हैं। हालांकि वही दूसरी ओर कमेंट बॉक्स में लोगों ने अपनी भड़ास भी जमकर निकाली। यहां तक की एक यूज़र ने लिखा कि, ‘इस वीडियो को देखने के बाद उसके शरीर में सिहरन हो रही है.’ वहीं एक और शख्स ने लिखा कि, ‘जाने क्यों उसे सबकुछ जला देने का मन कर रहा है. उसका खुद का मोबाइल भी.’ वहीं कई लोगों ने उससे पूछा कि इन फ़ूड आइटम्स पर लगे कीड़ों का आखिर करता क्या है?