श्रीनगर : सेना के शिविर से राइफल के साथ जवान लापता हो गया है जी हाँ , ये मामला जम्मू & कश्मीर के बारामुला जिले का है जहां सेना के एक शिविर से एक जवान अपनी सर्विस राइफल के साथ लापता हो गया।
अधिकारियों सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले का निवासी जहूर अहमद ठोकेर बारामुला के गंटमुल्ला इलाके में स्थित सेना की इकाई से कल रात से फरार है।
उन्होंने कहा कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले का निवासी जहूर अहमद ठोकेर की सर्विस राइफल और तीन मैगजीन भी गायब हैं। अधिकारियों सूत्रों का कहना है कि अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षाबलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है क्योंकि यह जवान आतंकवादी संगठनों में शामिल हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



