जम्मू & कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में तेज हवाओं में फंसे शिकारे की सवारी कर रहे और हाउसबोट में रह रहे 40 पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा बचा लिया गया।
श्रीनगर के पूर्व जोन के पुलिस अधीक्षक शेख फैसल ने का कहना है कि पर्यटकों कोकल शाम बचाया गया, जब राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य इलाके तूफानी हवाओं से प्रभावित हुए।
उन्होंने कहा कि जब हवा तेज हुई तो उस समय 25 पर्यटक शिकारे की सवारी का लुत्फ उठा रहे थे। SP का भी ये कहना है कि पुलिस के बचाव दलों ने वहां पहुंच कर पर्यटकों को बचाया। फैसल ने बताया कि अन्य अभियान में झील के विभिन्न हाउसबोट से 15 पर्यटकों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि शिकारा संघों को खराब मौसम के समय किसी भी शिकारा को आने-जाने की अनुमति नहीं देने का परामर्श दिया है। उन्होंने बतायाकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के मोटर बोट को तैयार रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



