बारामूला : 2 पाक प्रशिक्षित आतंकी गिरफ्तार , उगले बड़े राज

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दे कि बारामुला में पुलिस, सेना के जवान और सीआरपीएफ के सहयोग से पाकिस्तान से प्रशिक्षित दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी वैध पाकिस्तान वीज़ा पर गए और वहां से हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेने के बाद लगातार कश्मीर घाटी में आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।

आतंकियों के नाम अब्दुल मजीद भट्ट और मोहम्मद अशरफ मीर हैं।  इन आतंकियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जब ये पाकिस्तान गए थे तब इन्होंने वहां हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया।  वहां से ये लौटकर घाटी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।  एक और महत्वपूर्ण बात ये कि इन आतंकियों ने खुलासा किया कि जब ये पाकिस्तान गए थे तो वहां कई और आतंकी प्रशिक्षण ले रहे थे।

इन्होंने बताया कि बलूचिस्तान में 10 साल के बच्चों को भी प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है। उनके अनुसार यह आतंकी शिविर इस्लामाबाद के बरमा कस्बे के पास स्थित है। इस कैंप को अदनान और उमर नामक दो आतंकी कमांडर चलाते हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team