केंद्रीय मंत्री ने शत्रुघ्न सिन्हा पर साधा निशाना, कहा- तीन तलाक देकर खुद ही छोड़ दें भाजपा

Summary :

NULL

राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। बीजेपी की इस हार पर पार्टी के ही सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने चुटकी ली थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि, ‘सत्तारूढ़ पार्टी के लिए रेकॉर्ड ब्रेकिंग खतरनाक परिणामों के साथ ब्रेकिंग न्यूज- बीजेपी को तीन तलाक देने वाला राजस्थान पहला राज्य बन गया है। अजमेर-तलाक, अलवर-तलाक, मांडलगढ़-तलाक। हमारी पार्टी को झटका देते हुए हमारे विरोधियों ने रेकॉर्ड अंतर से चुनावों में जीत दर्ज की है।’

वही ,राजस्थान उपचुनाव के आए नतीजों में बीजेपी को मिली हार पर बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के कटाक्ष का केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने जवाब दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधते हुए बाबुल सुप्रियो ने कहा कि आपको इतनी नफरत है तो क्यों रोज आकर संसद में बैठते हैं? क्यों ऐसी परिस्थिति पैदा करते हैं कि दूसरों को बोलना पड़े- ‘खामोश’। ड्रेसिंग रूम की बात वहीं रहनी चाहिए। आप तीन तलाक दीजिए और खुद छोड़ दीजिए बीजेपी।

आपको बता दें कि बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि बीजेपी में उनके साथ सौतेले बेटे जैसा व्यवहार हुआ है, सच कहूं तो मैं दबा-दबा महसूस करता हूं।

शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी सरकार से जुड़े मुद्दों को आवाज देने के लिए बने गैर राजनीतिक ‘राष्ट्र मंच’ से जुड़ गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि, ‘हम कुछ बेचैन दिमागों में राष्ट्र मंच की अवधारणा काम कर रही थी।’ इस मंच को साकार करने के लिए उन्होंने घनश्याम तिवारी और के.सी. सिंह को विशेष धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि, ‘राष्ट्र मंच का हिस्सा बनकर खुली हवा में सांस लेने जैसा अहसास हो रहा है। इसमें शामिल होने के बाद मैं देश की भलाई के लिए अपने विचार स्वतंत्र होकर व्यक्त कर सकता हूं। मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना मुक्त महसूस कर रहा हूं। खुली हवा में सांस लेने का मजा ही कुछ और है।’

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team