‘बालिका वधू’ अभिनेत्री मालिनी कपूर ने अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर की तस्वीरें साझा

Summary :

NULL

5 दिसंबर को मालिनी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि एक औरत के लिए मां बनना उसकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है। घर में बच्‍चे की किलकारी गूंजने से उनका पूरा परिवार काफी खुश है।

Malini Kapoo

वे बेटे की मां बनी हैं। इसी के साथ मालिनी भी उन टीवी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्हें मां बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस लिस्ट में ‘दीया और बाती’ फेम दीपिका सिंह, श्वेता तिवारी और सौम्या सेठ शामिल है।Malini Kapoo

मालिनी यारो का टशन, बालिका वधू, साथिया, कुमकुम, देखो मगर प्यार से और सिंदूर जैसे शो में काम कर चुकी है। मां बनने के बाद कपूर उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गई हैं जो नई-नई मां बनी हैं।

इनमें दीया और बाती हम की दीपिका सिंह, श्वेता तिवारी, तीजे सिंधू, दिशा वकानी और सौम्या सेठ शामिल है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था।

#amazingday at @asteria_jaipur … maza agaya…

A post shared by malini k (@malinikapoor) on

साल 2014 में एक निजी समारोह में मालिनी ने अजय शर्मा के साथ शादी कर ली थी। अजय भी पेशे से एक्टर हैं और मालिनी से उनकी मुलाकात लव यू जिंदगी के सेट पर हुई थी।

मालिनी ने अपने बयान में कहा, मैं खुश हूं कि हमारा नन्हा बेटा एक परिवार के रूप में हमें पूरा करता है। मेरे लिए यह एक रोमांचक पल है। मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती। मुझे लगता है कि एक महिला के लिए मातृत्व सबसे अच्छी बात है।

अभी कुछ समय पहले बतया जा रहा था की अभी तक बेबी की झलक नहीं मिली। और अब उनके जन्म के एक महीने के बाद मालिनी ने बेटे की एक झलक दिखयी है बता दें की इन दोनों कपल ने अपने बेटे का नाम कायन रखा है । उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं ।

Desk Team