जम्मू & कश्मीर के आर एस पुरा इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक रिवाल्वर और चार कारतूस बरामद किए हैं । पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दविंदर कुमार उर्फ राहुल के रूप में की गयी है। उसे आर एस पुरा क्षेत्र के चक मोहम्मद यार गांव से पकड़ा गया । उसके पास से एक रिवाल्वर तथा चार कारतूस बरामद किए गए हैं । इसके अलावा तीन तेज धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं ।
पुलिस ने बताया कि राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



