चोटी काटने की घटनाएं के चलते घाटी में इंटरनेट सेवाएं बंद

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर के घाटी में चोटी काटने और इसे लेकर हिंसा की कई घटनाओं के बाद अफवाहों को रोकने के लिए कश्मीर में आज मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी।

सूत्रों के हवाले से एक अफसर ने बताया कि एहतियाती तौर पर दोपहर के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयीं। अलगाववादियों ने घाटी में चोटी काटने की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन का आहवान किया था।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में घाटी में चोटी काटने की घटनाओं में वृद्धि हुयी है और लोग ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरत रहे हैं। लेकिन कई मामलों में निर्दाेष लोगों को ही भीड़ का शिकार होना पड़ा है। इसी हफ्ते बारामूला जिले के देलिना में भीड ने एक युवक के साथ मारपीट की थी वहीं दो महिलाओं के साथ भी ऐसे ही संदेह में मारपीट की गयी।

Desk Team