जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की कैबिनेट में आज अचानक बड़ा फेरबदल हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के विधानसभा अध्यक्ष कविंदर गुप्ता अब राज्य के नए उपमुख्यमंत्री होंगे। 29 अप्रैल को डिप्टी सीएम निर्मल सिंह के इस्तीफे के बाद कविंदर गुप्ता को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। कविंद्र फिलहाल विधानसभा के स्पीकर हैं। इस कैबिनेट फेरबदल और पदों की अदला बदली के मद्देनज़र ही निर्मल सिंह ने कल शाम ही डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण दोपहर 12 बजे होगा।
जम्मू-कश्मीर में आज होने वाले कैबिनेट फेरबदल में 8 नये मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। बीजेपी से 6 और पीडीपी से दो विधायक मंत्री बनेंगे। बीजेपी के नए मंत्रियों के तौर पर राजीव जसरोटिया, शक्ति राज, सत शर्मा, सुनील कुमार शर्मा और देविंदर कुमार मन्याल शपथ लेंगे। पीडीपी से मोहम्मद खलील बंद और मो. अशरफ मीर शामिल होंगे। राज्य में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में पीडीपी और बीजेपी की गठबंधन सरकार है।
गौरतलब है कि कठुआ गैंगरेप केस मामले में बीजेपी के दो मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ने 17 अप्रैल को राज्य सरकार में अपने सभी नौ मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा था। रविवार को नए मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह दिल्ली पहुंचे। दोपहर बाद विधानसभा स्पीकर कविंदर गुप्ता को भी दिल्ली बुलाया गया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



