श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में CRPF जवानों की बस के विस्फोट की चपेट में आ जाने से कम से कम 42 जवान शहीद हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। हताहतों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आईईडी विस्फोट में कई लोग घायल हो गये। धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के अवंतिपुरा इलाके में श्रीनगर जम्मू राजमार्ग पर यह आईईडी विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि घटना के और अधिक ब्यौरे का इंतजार है।
सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर ने कहा कि जम्मू से श्रीनगर काफिला जा रहा था। काफिले में करीब 2500 लोग थे। इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App





