BJP अपने विरोधियों के खिलाफ दबाव की रणनीति अपना रही है – कांग्रेस

Summary :

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने कश्मीर घाटी में मुख्यधारा के नेताओं पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) लगाने के लिए शनिवार को प्रशासन की आलोचना की और आरोप लगाया कि भाजपा अपने विरोधियों पर दबाव डालने की रणनीति का इस्तेमाल कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी ए मीर ने यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह केवल घाटी के बारे में नहीं है, भाजपा सरकार पूरे देश में अपनी नीतियों का विरोध करने वाले लोगों को फंसा रही है और पीएसए जैसे कानून का दुरुपयोग कर रही है, जिसका पिछले चार दशकों में सबसे अधिक दुरुपयोग किया गया है।’’ 
मीर ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण जारी रखने के समर्थन में पार्टी मुख्यालय के बाहर किये गये प्रदर्शन का नेतृत्व किया। 
मीर ने कहा कि जिन्हें पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है, उनमें से कई ने पूर्व में केंद्र में और पूर्ववर्ती राज्य में भाजपा के साथ काम किया है। 
मीर पूर्व आईएएस अधिकारी एवं नेता शाह फैसल पर पीएसए लगाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। 

Shera Rajput