अनुच्छेद 35ए पर भ्रामक अभियान चला रही है BJP : नेशनल कॉन्फ्रेंस

Summary :

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गुरूवार को कहा कि संविधान का अनुच्छेद 35 ए‘‘क्षेत्र और धर्म तटस्थ’’ है। उसने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इस प्रावधान को लेकर गलत

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गुरूवार को कहा कि संविधान का अनुच्छेद 35 ए क्षेत्र और धर्म तटस्थ’’ है। उसने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इस प्रावधान को लेकर गलत जानकारी फैला रही है जो जम्मू कश्मीर के निवासियों को विशेष अधिकार और सुविधाएं देता है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राना ने कठुआ जिले के बानी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 35ए के विरोधी इस संवैधानिक प्रावधान को लेकर अपने गलत जानकारी वाले अभियान से अब हताश हैं क्योंकि इसका उलटा असर हो रहा है।

जम्मू कश्मीर : पाक ने फिर की नापाक हरकत, सांबा सेक्टर में फायरिंग

राना ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वह जनता की गलत राय बनाने के लिए और नीचे गिर गई है। लोगों के अधिकारों की चिंता करते हुए बनाए गए कानून को तोड़ने मरोड़ने की कोशिश की जा रही है ताकि भारत संघ द्वारा जम्मू कश्मीर को दिये गए विशेष दर्जे को कमजोर किया जा सके।

Desk Team