जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में BJP नेता अनवर खान के आवास पर आतंकी हमला

Summary :

श्रीनगर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों ने बीजेपी नेता अनवर खान के आवास पर हमला किया जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों ने बीजेपी नेता अनवर खान के आवास पर हमला किया जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। हमले के बाद बीजेपी नेता के घर के बाहर और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजेपी नेता अनवर अहमद सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने गुरुवार सुबह शहर के बाहरी इलाके में अरिगाम नौगाम में अहमद के आवास पर बनी सुरक्षा चौकी पर गोलियां चलाई। गोलीबारी में घायल हुए कांस्टेबल रमीज राजा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इससे पहले बीते सोमवार को बारामुला जिले के सोपोर में आतंकवादियो ने ब्लॉक विकास परिषद के एक सदस्य और उनके निजी सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने  बताया था कि सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे अज्ञात बंदूकधारी सोपोर नगर पालिका परिसर में घुस गए और निर्दलीय बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी शफकत अहमद को गोली मार दी।

Desk Team