जम्मू-कश्मीर में भाजपा अपने स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रचार के बूते आगामी लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। पार्टी की योजना शुक्रवार से राज्य में सघन प्रचार अभियान शुरू करने की है। 17 वीं लोकसभा के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान होना है। मतों की गिनती 23 मई को की जाएगी। राज्य में लोकसभा की छह सीटें हैं।
भाजपा की प्रवक्ता प्रिया सेठी ने बताया, ”हमने जम्मू कश्मीर में प्रचार के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। हम राज्य में बड़ी रैलियों को संबोधित करने के लिए कई स्टार प्रचारकों को लाएंगे।” उन्होंने बताया कि 22 मार्च को जम्मू और कठुआ से सांसदों क्रमश: जुगल किशोर शर्मा और केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह के नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में PDP सभी 6 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव : महबूबा मुफ्ती
सेठी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राज्य में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इनके अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता भी जम्मू क्षेत्र में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




