भाजपा महासचिव राम माधव ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधाएं कश्मीर में चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही हैं। गौरतलब है कि अगस्त में अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के फैसले के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं।
माधव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही हैं। होटलों में ये सुविधाएं बहाल की गई हैं।’’
उन्होंने कहा कि सुरक्षा समीक्षा के बाद स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाएं बहाल करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यधारा के नेताओं को शीघ्र किसी समय रिहा किया जाएगा, भाजपा नेता ने कहा कि कुछ नेताओं को रिहा किया गया है और कुछ को हिरासत केंद्रों से उनके घर ले जाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक जारी प्रक्रिया है।’’ माधव ने कहा कि वह कश्मीर एक फुटबॉल मैच देखने आए थे।


Download Android App
Download iOS App



