बीएसएफ ने जम्मू के सांबा सेक्टर में चक फकीरा सीमा चौकी के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटी एक पाकिस्तानी सुरंग का पता लगाया। इसके साथ ही देश के जवानों ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को असफल कर दिया। सुरंग मिलने के बाद BSF ने इलाके में सुरक्षा को और बढ़ा दिया है।
यह सुरंग, 2 फीट के मुहाने (सुरंग का मुंह) के साथ खोदी गई थी। बीएसएफ ने सुरंग को पाकिस्तान की ओर से लगभग 150 मीटर लंबा होने का संदेह जताया है। इस सुरंग का पता लगाने के साथ, बीएसएफ जम्मू ने आगामी अमरनाथ जी यात्रा को बाधित करने के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है।

सुरंग के पास से रेत के 21बोरे बरामद हुए जिनका उपयोग सुरंग के निकास को मजबूत करने के लिए किया गया था। बीएसएफ ने बताया कि पिछले 1.5 साल से भी कम समय में यह 5वीं सुरंग खोजी गयी है। यह सुरंग पाकिस्तान पोस्ट चमन खुर्द से भी सिर्फ 900 मीटर की दूरी पर है।

मंगलवार को बीएसएफ द्वारा चक फकीरा बॉर्डर चौकी के एओआर (एरिया ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी) में एक विशेष सुरंग जांच अभ्यास किया गया था। अभ्यास के दौरान, हाल ही में खोदी गई इस सुरंग का पता चला। इस तरह की एक और सुरंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



