जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के वाहन से एक कार की टक्कर हो गई जिससे कार में सवार दसवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया जिसमें तीन प्रदर्शनकारी घायल हो गए। प्रदर्शन के कारण जिले के नौगाम इलाके में यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले छात्र की पहचान तहसीन अहमद भट के रूप में की गई।


Download Android App
Download iOS App



