अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, शाह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की बात

Summary :

जम्मू-कश्मीर में हिमालय पर्वत स्थित अमरनाथ गुफा के पास बुधवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर बादल फटने के हादसे के बारे में जानकारी ली है।

शाह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा ‘बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने के संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात कर जानकारी ली है। वर्तमान समय में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा रद्द कर दी गई है।

अमरनाथ गुफा के पास आज बादल फटने की घटना में किसी के हताहत होने या किसी संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। उन्होंने कहा, ‘‘अचानक आई बाढ़ से जान-माल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।’’
इस बीच, सुरक्षा बलों, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) और अन्य विभागों के टेंट को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। राहत कार्यों एवं स्थिति के सटीक आकलन के लिए एनडीआरएफ की टीमें वहाँ भेजी जा रही हैं।’’ 

Desk Team