जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को ईद के मौके पर‘राइजिंग कश्मीर’के संपादक शुजात बुखारी के परिजनों से बारामूला में मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
आतंकवादियों ने शुजात बुखारी की गुरुवार को श्रीनगर में उनके कार्यालय के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हमले में संपादक के दो अंगरक्षक भी मारे गये।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि निर्भीक पत्रकार की हत्या से देश भर में आक्रोश और शोक की लहर व्याप्त हो गयी है। आतंकवादियों के इस कायराना हरकत की स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भर्त्सना हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिकता में नवोन्मेष लाने में शुजात बुखारी का ऐतिहासिक योगदान रहा है और यह युवा पीढ़ के लिए अनुकरणीय है।
मुख्यमंत्री ने शुजात बुखारी के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शुजात बुखारी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



