जम्मू & कश्मीर के लद्दाख और घाटी के क्षेत्रों में शीतलहर का दौर लगातार जारी है। लेह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। ज्यादातर स्थानों पर कल रात न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा कि लद्दाख क्षेत्र में स्थित लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 111 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जबकि पिछली रात यह आंकड़ शून्य से 71 1 डिग्री सेल्सियस कम था। जम्मू कश्मीर में लेह सबसे ठंडा स्थान रहा।
उन्होंने कहा कि पास के करगिल में रात का तापमान शून्य से 91 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि इससे पहले की रात यह आंकड़ शून्य से 9-6 डिग्री सेल्सियस कम था। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्म रितु की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान कल रात शून्य से 2-8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अधिकारी ने कहा कि उथरी कश्मीर के कुपवाड़ और दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 21 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5-4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उधर, पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 51 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



