उपराष्ट्रपति करेंगे जयपुर एवं टोंक का दौरा

Summary :

NULL

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू राजस्थान के जयपुर एवं टोंक के दौरे पर आ रहे है बता दे कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 6 जनवरी को जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे तथा भैरोसिंह शेखावत मेमोरियल पर जाकर पुष्पांजली अर्पित करेंगे।

इसके बाद वह 7 जनवरी को टोंक जिले के निवाई में वनस्थली विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति की प्रस्तावित जयपुर एवं टोंक यात्रा की तैयारियों को लेकर आज शासन सचिवालय में मुख्य सचिव अशोक जैन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

 

Desk Team