जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कहा कि अपने शासनकाल में कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शांति प्रयासों को आगे ले जाने में नाकाम रही है। राज्य के शोपियां में हत्याओं के मामले पर विपक्षी सदस्यों के स्थगन प्रस्ताव पर सदन में जवाब देते हुए सुश्री मुफ्ती ने कहा, ‘मुझे खुशी हैं कि इन दिनों हर कोई इस संकट के समाधान की बात कर रहा है लेकिन यह बहुत ही दुर्भाज्ञपूर्ण है कि कांग्रेस अपने दस वर्ष के शासनकाल में वाजपेयी के शांति प्रयासों को आगे ले जाने में नाकाम रही।’
उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास बहाली के उपायों को बढ़ने, कार्यकारी समूह की सिफरिशों के कार्यान्वयन और बैंकिंग सुविधा में कोई प्रगति नहीं देखी और सब कुछ रूक गया है। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राज्य में सरकार बनने के बाद शांति का माहौल बना है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



