कोरोना वायरस से देश में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश के लगभग सभी राज्यों में इस वायरस से संक्रमित लोग की पुष्टि हो चुकी है। इसी बीच केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी इस वायरस से संक्रमण होने के दो मामलों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही जम्मू-कश्मीर में वायरस से संक्रमित लोग की कुल संख्या 7 हो गई है।
संक्रमित से कुल सात मामलों में कश्मीर घाटी में चार मामले, जबकि श्रीनगर शहर में तीन मामले हैं। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक श्रीनगर में दो मामलों की पुष्टि हुई है, इनमें एक व्यक्ति ने सऊदी अरब की यात्रा की थी जबकि दूसरा व्यक्ति अंडमान से लौटा था।
वहीं, बारामुला जिले में भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। सरकारी प्रवक्ता रोहित कंसल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्रीनगर में दो और मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें से एक व्यक्ति विदेश से आया था। दूसरे व्यक्ति के बारे में छानबीन की जा रही है।’’नए मामलों के साथ श्रीनगर शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर तीन हो गई है जबकि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या सात हो गई है।
बात दें, कोरोना महामारी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया कि मंगलवार यानी आज रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए देश को पूरी तरह लॉकडाउन किया जा रहा है। देश में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या का आंकड़ा 550 के पार हो चुका है, जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



