दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिख रहा है। ऐसे में हर कोई परेशान है और इस जानलेवा वायरस से जूझ रहा है। कोरोना वायरस का असर आम लोगों से लेकर स्टार्स की लाइफ पर भी पड़ा है। आम जनता से लेकर सेलेब्स भी क्वारंटीन में चले गए हैं।

अब स्टार्स भी घर पर अपना समय बिता रहे हैं इसके लिए या तो वो घर पर कुछ ना कुछ नया करके अपना समय बिता रहे हैं या फिर अपने घर के कामों को करते बिजी हैं। ऐसे में अभिनेत्री हिना खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान घर पर काम करते दिख रही हैं। उनके घर ऐसे में कोई जहां बाथरूम साफ कर रहा है तो वहीं कोई बर्तन धो रहा है। इसके साथ ही पोछा लगाने की जिम्मेदारी हिना खान को मिली है।

अब सोशल मीडिया की जनता को हिना खान का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। फैंस हिना के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं कि वो एक एक्ट्रेस होने के बावजूद घर के सारे काम करने में कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं कर रही हैं।

इसके साथ ही मां की हेल्प करने के लिए हिना घर पर ही काम कर रही है। एक्टे्रस के इस वीडियो को करीब 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका।

इस वीडियो के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा है कोविड 19 के चलते हमने घर के कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है। ऐसे में मॉम का कहना है कि अब खुद कर काम,मैं सिर्फ खाना बनाऊंगी। हिना खान वीडियो के कैप्शन में बता रही हैं कि ये वीडियो महज एंटरटेनमेेंट के लिए है। वहीं हिना ने ये वीडियो उन सारी मॉम्स को डेडिके किया है जो हर दिन बिना किसी शिकायत के घर के सभी काम कर लेती हैं।
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हिना खान छोटे पर्दे की एक बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाती हैं। हिना ने टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाला है’ से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा एक्ट्रेस फियर फैक्टर,कसौटी जिंदगी की,बिग बॉस और चांद छुपा बादल में जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



