केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 80वें स्थापना दिवस पर शनिवार को यहां कई समारोह आयोजित किये गये और देश की सेवा में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य समारोह यहां बंतलाब में आयोजित किया गया था जहां सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (जम्मू- कश्मीर क्षेत्र) के. विजय कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने ‘शहीद स्मारक’ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कुमार ने कर्मियों को सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया और उनसे पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आग्रह किया। प्रवक्ता ने बताया कि कठुआ जिले के हीरानगर के ‘ग्रुप सेंटर’ में भी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया जहां सीआरपीएफ के जम्मू सेक्टर के महानिरीक्षक अभय वीर चौहान ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि जम्मू क्षेत्र की अन्य इकाइयों और संस्थानों में भी पूरे उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया गया।


Download Android App
Download iOS App



