महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के समक्ष शनिवार को छह ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सभी के सिर पर सामूहिक रूप से 32.50 लाख रूपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया किआत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान गोकुल उर्फ संजू मदावी (30), रतन उर्फ मुन्ना कुंजामी (22) के रूप में की गयी है।
इसमें बताया गया कि महिला नक्सलियों की पहचान सरिता उर्फ मुक्ति कल्लो (20), शैला उर्फ राजे हेडो, जरीना उर्फ शांति होयामी (29) और मीना धुर्वा (22) के रूप में की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



