श्रीनगर में जनता के लिए सीआरपीएफ की ‘मददगार’ हेल्पलाइन ने तीन नए नंबरों को जारी किया

Summary :

आवश्यकता पड़ने पर लोगों के लिए श्रीनगर में सीआरपीएफ की हेल्पलाइन ने सोमवार को तीन नए मोबाइल नंबरों को जारी किया।

जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा या किसी अन्य आपातकालीन सहायता की आवश्यकता पड़ने पर लोगों के लिए श्रीनगर में सीआरपीएफ की हेल्पलाइन ने सोमवार को तीन नए मोबाइल नंबरों को जारी किया। 
‘मददगार’ हेल्पलाइन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से तीन नंबर-9469793260, 9469793430, 9469793401 को जारी किया और कहा कि यह नागरिकों को 24X7 को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध प्रयास है। 
ट्विटर पर कहा गया, ‘‘किसी भी आपातकालीन, चिकित्सा सहायता या किसी भी अन्य आवश्यक मदद के लिए कृपया इन नंबरों को डायल करें।’’ 
अधिकारियों ने कहा कि हेल्पलाइन की नियमित लैंडलाइन नंबर- 14411 भी कार्यरत है, लेकिन इसमें किसी प्रकार की समस्या या तकनीकी समस्या आ सकती है और इसलिए नए नंबर को जारी किया जा रहा है। मददगार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जून 2017 में देश में कहीं भी रहने वाले कश्मीर घाटी के निवासियों की मदद के लिए लॉन्च किया था। यह श्रीनगर में एक सीआरपीएफ शिविर से संचालित होता है। 

Desk Team