केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि प्रत्येक मंत्रालय के भीतर एक ‘स्वास्थ्य उप-विभाग’ गठित करने की आवश्यकता है क्योंकि स्वास्थ्य सभी सरकारी विभागों की जिम्मेदारी है।
एड्स के खात्मे को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच एक सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर के लिये यहां हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऐसे उप-विभाग संबंधित मंत्रालयों की नीतियों के स्वास्थ्य प्रभाव का आकलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘चूंकि स्वास्थ्य सभी सरकारी विभागों की जिम्मेदारी है, लिहाजा इन मंत्रालयों की नीतियों/ पहलों के स्वास्थ्य प्रभाव आकलन के लिए सभी मंत्रालयों में ‘स्वास्थ्य उप-विभाग’ की आवश्यकता है।’’


Download Android App
Download iOS App



