जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को बादल फटने की एक घटना में ‘बकरवाल’ (घुमंतू समुदाय) परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके के कफरनार घास के मैदान में बकरवाल परिवार के चार लोग मृत पाए गए।
पुलिस के अनुसार, इस परिवार के छह सदस्यों में से चार मृत पाए गए, जबकि एक जीवित पाया गया और एक अभी भी लापता है। रिपोटरें से पता चलता है कि परिवार बड़े पैमाने पर बादल फटने की चपेट में आ गया था। परिवार राजौरी जिले के हाजी बशीर अहमद खारी से संबद्ध था। बादल फटने से परिवार बह गया था।
उप महानिरीक्षक (उत्तरी कश्मीर) सुजीत कुमार ने कहा कि बचाव दल लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, जिसके मलबे में दबे होने की आशंका है। बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे धान के खेत और कुछ सरकारी इमारतें डूब गईं, जिनमें रफियाबाद क्षेत्र के वाटरगाम गांव के स्कूल भी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



