जम्मू-कश्मीर में फिर आया भूकंप, 4.5 रही तीव्रता

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके सोमवार सुबह 4:28 मिनट पर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई, जिसका केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर नीचे था। भूकंप भोर में 4.29 बजे आया, इससे किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है।

बता दें इससे पहले भारत के उत्तरी राज्यों में 6 दिसंबर की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में आए भूकंप की तीव्रता 5.5 थी। इस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के ऋषिकेश से 90 किलोमीटर दूर रुद्रप्रयाग में धरती से 30 किलोमीटर अंदर था।

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर के शहरों में बुधवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में भी गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुरूवार को आए भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र थांग के उत्तर-पूर्व में 111 किमी दूर बताया जा रहा है।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team