भुवनेश्वर: ब्लैक गोवर्स के आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले किये गये गोल की मदद से पिछले चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर हॉकी विश्व लीग खिताब बरकरार रखा। दुनिया की नंबर एक टीम अजेंटीना ने वर्षाबाधित सेमीफाइनल में भारत को एक गोल से हराया था।
कलिंगा स्टेडियम पर भारी तादाद में जमा दर्शकों के बीच अर्जेंटीना को आखिरी मिनट में तीन पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन वे उसे गोल में नहीं बदल सके। आस्ट्रेलिया के लिये जेरेमी हैवर्ड ने 17वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर पहला गोल किया। अर्जेंटीना ने हालांकि अगले ही मिनट जवाबी हमले में आगस्टिन बुगालो के गोल के दम पर वापसी की। दूसरे हाफ में 28 मिनट तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी।
हूटर से ठीक दो मिनट पहले आस्ट्रेलिया को महत्वपूर्ण पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर गोवर्स ने गोल किया। इसके बाद अर्जेंटीना को लगातार तीन पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन दर्शकों के अपार समर्थन के बावजूद वे इसे गोल में नहीं बदल सके।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



