जम्मू कश्मीर के लद्दाख में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपको बता दे की यह भूकंप मध्यम दर्जे का था जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.4 मापी गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके पूरी कश्मीर घाटी में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र लद्दाख क्षेत्र में भारत चीन सीमा के निकट था।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा, रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके सुबह 4:59 बजे दर्ज किए गए। भूकंप का केंद्र राज्य के लद्दाख क्षेत्र में जम्मू कश्मीर -शिंजियांग सीमा के निकट 35 किलोमीटर की गहराई पर था।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



