जम्मू कश्मीर में बुधवार देर रात एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता क्रमश 4.1 और 3.2 मापी गई।
भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र जम्मू के कटरा इलाके से 62 किलोमीटर उत्तर पूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई में था।
गौरतलब है कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में छह बार भूकंप आए। भूकंप के झटके कटरा, डोडा, उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में महसूस किए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



