सेना ने जम्मू जिले के अग्रिम इलाके में नियंत्रण रेखा के निकट आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ करने के प्रयास को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के एक समूह ने मंगलवार रात पल्लांवाला सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की। लेकिन सतर्क सैनिकों ने उन पर गोलीबारी की, जिससे वे पीछे हटने के लिए मजबूर हो गए।
जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर पिछले 72 घंटों में आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की यह तीसरी असफल कोशिश थी।


Download Android App
Download iOS App



