Money Laundering: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में श्रीनगर लोकसभा सीट के सांसद फारूक अब्दुल्ला को आज श्रीनगर कार्यालय में ईडी द्वारा पूछताछ की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फारूक अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) क्रिकेट एसोसिएशन में अनियमितताओं (Money Laundering) की जांच के सिलसिले में बुलाया गया है। सांसद फारूक के खिलाफ ईडी ने 2022 में आरोपपत्र दायर किया था जो 2018 में सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट पर आधारित है।
Highlights
- ED ने Money Laundering मामले में फारूक अब्दुल्ला को तलब किया है
- आज श्रीनगर कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है
- फारूक अब्दुल्ला पर JKCA में अनियमितताओं के आरोप हैं।
- उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया है।
इन मामलों मे है आरोपी
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 86 वर्षीय फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर लोकसभा सीट के सांसद है। उन्हें जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बुलाया गया है। ईडी ने 2022 में सांसद फारूक के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। हालांकि की उन्होंने सारे आरोपों को खारिज कर दिया है। बता दे की ये आरोप 2018 में सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट पर आधारित है।
आज Money Laundering मामले में ईडी करेगी पूछताछ
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को बृहस्पतिवार को श्रीनगर स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा है जहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में पूछताछ की जायेगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






