जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, इलाके की हुई घेराबंदी

Summary :

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर दक्षिण कश्मीर जिले के यमरच इलाके में रात के वक्त घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार रात से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस, आर्मी की 34आरआर और सीआरपीएफ की संयुक्‍त टीम पूरे इलाके को घेर कर जब सर्च ऑपरेशन कर रही है। जानकारी के मुताबिक तीन आतंकियों के घिरे होने की सुचना है।
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर दक्षिण कश्मीर जिले के यमरच इलाके में रात के वक्त घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था। 

कश्मीर में 2जी इंटरनेट सुविधा बहाल, रियाज नायकू के मारे जाने के बाद से बंद थी सेवा

इसी दौरान आतंकवादियों ने गश्ती दल पर गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सैन्य बल भेजा गया है। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।

Desk Team