जम्मू-कश्मीर के शोपियां सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Summary :

मंगलवार की सुबह एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

मंगलवार की सुबह एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। यह जानकरी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीरी जिले के कुटपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। 
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 

विश्व में कोरोना महामारी का प्रकोप बरकरार, पॉजिटिव केस 5 करोड़ 8 लाख के पार

Desk Team