श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर की बाहरी सीमा पर खुनमोह इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब राज्य के विभिन्न इलाकों में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। दोनों की पहचान और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




